logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

G20 के बाद एक बार फिर CSPOC में मणिगाछीमिडास FPC द्वारा मखाना की वैश्विक प्रस्तुति

नई दिल्ली:G20 शिखर सम्मेलन में मिली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान के बाद एक बार फिर दरभंगा, बिहार की मणिगाछीमिडास किसान उत्पादक कंपनी (FPC) ने वैश्विक मंच पर मिथिला मखाना की विशेष पहचान स्थापित की। इस बार CSPOC सम्मेलन के दौरान मणिगाछीमिडास FPC द्वारा देश–विदेश से आए प्रतिनिधियों एवं अतिथियों को मखाना आधारित उत्पाद परोसे गए।
CSPOC सम्मेलन के उपरांत, मणिगाछीमिडास FPC के प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व FPC के चेयरमैन श्री राजीव रंजन ने किया, जिनके साथ श्री मृत्युंजय कुमार चौधरी एवं श्री रवि मिश्रा भी उपस्थित रहे। इस दौरान जीआई टैग प्राप्त मिथिला मखाना के संवर्धन, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भेंट के दौरान माननीय लोकसभा अध्यक्ष को मिथिला मखाना से बने विशेष मखाना हैंपर भेंट किए गए। बैठक के उपरांत माननीय अध्यक्ष ने मखाना स्टॉल का भ्रमण किया तथा मखाना उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। साथ ही उन्होंने चेयरमैन श्री राजीव रंजन को अपने निवास पर आमंत्रित भी किया।
CSPOC सम्मेलन के दौरान, माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में, मणिगाछीमिडास FPC द्वारा मखाना उत्पादों का प्रदर्शन किया गया तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और अतिथियों को मखाना परोसा गया। यह अवसर G20 के बाद एक बार फिर मणिगाछीमिडास FPC की निरंतर उपलब्धियों और मिथिला मखाना की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है।
यह पहल न केवल बिहार के किसानों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि किसान-नेतृत्व वाले संगठन वैश्विक मंचों पर भारत के पारंपरिक एवं पौष्टिक उत्पादों को सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर सकते हैं।

30
867 views

Comment