logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अक्षरमाला विद्यार्थी गौरवम् टाइटल प्रतियोगिता–2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

अक्षरमाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अक्षरमाला विद्यार्थी गौरवम् टाइटल प्रतियोगिता–2026 की लिखित परीक्षा आज अपने निर्धारित समय एवं स्थान पर शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए बड़ी संख्या में बाल प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

परीक्षा प्रातः निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। सभी प्रतिभागी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुँचे और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया। परीक्षा की अवधि एक घंटे की रही तथा प्रश्नपत्र OMR पद्धति पर आधारित था, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए थे। प्रतिभागियों ने पूरी एकाग्रता एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी।

परीक्षा के सफल आयोजन में अक्षरमाला फाउंडेशन से गीता देवी, बालगोविंद पाल, चंचल प्रसाद, जयप्रकाश, शंभू प्रसाद, सुनील कुमार गुप्ता, शरद विश्वकर्मा, योगेश भारद्वाज, विकास प्रजापति, सुनील कुमार, कामिनी भारद्वाज, रति पाल, अनुष्का प्रकाश, अनन्या प्रकाश, अपूर्व निश्चय प्रकाश एवं सोनम विश्वकर्मा सहित अनेक अक्षरमाला साथी उपस्थित रहे। सभी ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अक्षरमाला फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप निश्चित पुरस्कार के रूप में कलम प्रदान की गई, जिससे बच्चों के चेहरे पर उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी।

फाउंडेशन द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आगामी 15 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से परीक्षा स्थल पर ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

अक्षरमाला फाउंडेशन ने प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में शैक्षणिक जागरूकता, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य को दोहराते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय अक्षरमाला

28
948 views

Comment