logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली से फ्रांस तक पहुँचा प्यार संदीप और शेरला ने रचाई सात फेरों में नई दुनिया

सिंगरौली से फ्रांस तक पहुँचा प्यार
संदीप और शेरला ने रचाई सात फेरों में नई दुनिया

सिंगरौली के बैढ़न निवासी संदीप कुमार सिंह और फ्रांस की शेरला पुलानीया ने गुरुवार को सात फेरों के साथ अपने प्रेम को विवाह का नाम दे दिया।

हिंदू रीति-रिवाजों, वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि को साक्षी मानकर हुए इस विवाह समारोह में भारतीय संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली।

देश-विदेश से आए परिजनों और मित्रों की मौजूदगी में शहनाइयों की मधुर धुनों के बीच यह अंतरराष्ट्रीय विवाह संपन्न हुआ।
बेल्जियम में आईटी कंसल्टेंसी से जुड़े संदीप और फार्मास्यूटिकल सेक्टर में ब्रांड मैनेजर शेरला की दोस्ती ने प्रेम का रूप लिया और अब यह रिश्ता जीवनभर का बंधन बन गया।
यह विवाह न सिर्फ दो दिलों का, बल्कि दो देशों और दो संस्कृतियों के मिलन की मिसाल बन गया है।

5
834 views

Comment