logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राठ में विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन पर निकाली गई कलश यात्रा

राठ में विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन पर निकाली गई कलश यात्रा

राठ (हमीरपुर)। रविवार को नगर राठ में सकल हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कलश यात्रा रामलीला मैदान, राठ से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए वापस रामलीला मैदान में समाप्त हुई।
आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू जागरण, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। आयोजकों ने बताया कि समाज में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन समिति ने नगर व क्षेत्र के लोगों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। इस कार्यक्रम का आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, राठ नगर (जिला हमीरपुर) द्वारा किया जा रहा है।

#highlight #राठ #हमीरपुर #rath #YogiAdityanath

9
3879 views

Comment