logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*छपारा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर*

*छपारा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर*

छपारा। आज सुबह करीब 11:30 बजे रणधीर नगर से तेल लेकर छपारा की ओर आ रहे युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओमकार चंद्रवंशी (उम्र 38 वर्ष) टू-व्हीलर वाहन से रणधीर नगर से छपारा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रक क्रमांक NL 01 AC 2459 ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

हादसे में युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत छपारा 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

59
1724 views

Comment