हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला में निजी होटल के कमरे में मिली युवक की लाश।
कांगडा ।हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी धर्मशाला में एक निजी होटल में दो दोस्तों ने कमरा किराए पर लिया और रात को जमकर शराब पीने से एक की मौत हो गई।जिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।इसके बारे में निजी होटल के स्टाफ के ब्यान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।