logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब न्यूज पंजाब में नाकाम पंजाब सरकार।

जालंधर, 8 फरवरी 2026: जालंधर की सड़कें अब सड़कों का नाम नहीं, मौत के जाल बन चुकी हैं! गड्ढों से भरी, टूटी-फूटी ये राहें रोजाना सैकड़ों वाहनों को निगल रही हैं। बाइक सवार गिरकर चोटिल, कारें खराब, ट्रक ड्राइवर परेशान—लेकिन पंजाब सरकार? वो तो कुम्भकर्ण की तरह गहरी नींद सो रही है! क्या ये सड़कें बनाने का ठेका भूतों को दिया गया है, जो सालों से मरम्मत का नामोनिशान नहीं? रविदास चौंक से कपूरथला चौंक तक, हर कोने पर गड्ढे नाच रहे हैं। बारिश होते ही ये गड्ढे नाले बन जाते हैं, जिनमें गंदा पानी भरा रहता है। स्थानीय निवासी रवि शर्मा ने गुस्से से कहा, "ये सड़कें नहीं, दुश्मन हैं! मेरी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया, लेकिन अफसरों को फर्क ही नहीं पड़ता। पुलिस वाले सिर्फ चालान काटने में मशरूफ है पंजाब सरकार सो रही है या जानबूझकर जनता को सजा दे रही है?" एक अन्य निवासी ने चिल्लाते हुए बताया, "टैक्स देते हैं लाखों, मिलती है मौत की सवारी! मान सरकार वादे करती रही, काम शून्य!"पिछले दो सालों में दर्जनों हादसे हो चुके, जिनमें 15 से ज्यादा मौतें। फिर भी, पंजाब के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों की आँखें बंद। क्या दिल्ली की कुर्सी बचाने के चक्कर में पंजाब की सड़कें भूल गए? लोक निर्माण विभाग के अफसरों का बहाना—'फंड नहीं'! लेकिन विलासिता पर खर्च करने में कभी कमी नहीं। जनता चीख रही है, लेकिन सरकार बहरेपन की ऐसी नींद सो रही कि जगाने वाले नहीं मिल रहे!क्या अब जालंधरवासी सड़कों पर उतरेंगे? या फिर सरकार की ये लापरवाही जारी रहेगी? समय आ गया है—जागो पंजाब सरकार, वरना जनता का गुस्सा फूट पड़ेगा!

दीपक कुमार
Report

9
107 views

Comment