logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सफीदों के रोज गार्डन पार्क की दीवार तोड़कर गेट लगाया, बेंच-पेड़ उखाड़े, लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग,

सफीदों ।सफीदों शहर की ऐतिहासिक पहचान नागक्षेत्र सरोवर के साथ लगते नवनिर्मित संजय पार्क अब कब्जे की चपेट में आ गया है। लाखों रुपये खर्च करके जिर्णोद्धार के बाद सुंदर बनाए गए इस पार्क की दीवार तोड़कर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम ने गेट लगा लिया है। साथ ही पार्क में लगी बेंचों को एक तरफ इकट्ठा कर दिया गया और पेड़-पौधों को उखाड़कर प्लॉट जैसा बना दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्रह्माकुमारी आश्रम ने इस पार्क को तहस-नहस कर दिया है। इससे पहले भी इस पार्क को आश्रम ने बदहाली के कगार पर ला दिया था। नगरपालिका ने हाल ही में इस पार्क पर करोड़ो खर्च करके दोबारा से सुंदर बनाया तो फिर से वही कब्जे का खेल शुरू कर दिया गया। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पार्क को जल्द से जल्द मूल रूप में बहाल किया जाए, ताकि नागरिकों की सैरगाह और शहर की शान बनी रहे।

बाक्स:
क्या कहते हैं विश्वविद्यालय संचालक
इस मामले में विश्वविद्यालय संचालक बहन रेखा ने कहा कि यहां पिछले कई वर्षो से रविवार को उनके फंक्शन होते है। उनके पास इसकी परमिशन है। स्थानीय विधायक को बोलकर पत्र लिख चुके है। आश्रम की ओर से कोई गलत कार्रवाई नहीं की गई है।
बाक्स:
कया कहते हैं पालिका सचिव
वहीं पालिका सचिव आशीष स्वामी ने बताया कि नोटिस जारी करके उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बाक्स:
क्या कहते हैं एसडीएम
इस मामले में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि संजय रोज पार्क पब्लिक प्रॉपर्टी है। कोई भी मनमाने ढंग से इसमें तोड़-फोड़ नहीं कर सकता। नगर पालिका सचिव को तत्काल नोटिस जारी करने और जवाब मांगने के निर्देश दिए हैं। किस आधार पर दीवार तोड़ी गई और गेट लगाया गया, इसकी जांच होगी। पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही मूल स्थिति बहाल करने के लिए दीवार दोबारा बनवाने और चित्रकारी का पूरा खर्चा वसूला जाएगा।

13
12371 views
1 shares

Comment