logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर के VIP Road पर रविवार दोपहर बड़ा हादसा

कानपुर (उत्तर प्रदेश) | ग्राउंड ज़ीरो न्यूज़
कानपुर के VIP Road पर रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। Rev-3, Gwaltole के पास तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद लोगों और वाहनों से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बुलेट सवार उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा और कार उसकी बाइक के ऊपर चढ़ गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने गुस्से में कार को घेर लिया। सूचना मिलते ही ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, हालात काबू में किए और वाहन को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया।
मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि चालक के साथ आए बाउंसरों ने भीड़ को धक्का देकर हटाने की कोशिश की। बाद में थाने पर भी कहासुनी और हंगामे की बात सामने आई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
तेज रफ्तार और लापरवाही… सड़क पर आम लोगों की सुरक्षा फिर सवालों में।
#GroundZeroNews #Kanpur #VIPRoad #Gwaltole #RoadAccident #Speeding #PublicSafety #BreakingNews #UPNews

8
257 views

Comment