logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सौरव गांगुली–जहीर खान की मौजूदगी में हुआ BCPL ऑक्शन, फिर भी उठे सवाल ?

मुंबई, महमूद रिजवी:
BCPL के हालिया आयोजन में रविवार को हुआ एक बड़ा विवाद सामने आया। जहां एक तरफ लाखों लोगों ने पंजीकरण कर इस लीग में शामिल होने के लिए उत्साह दिखाया था, वहीं दूसरी तरफ आयोजकों पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने लोगों से ₹2346 रजिस्ट्रेशन फीस लेकर ऑफिस से स्टेडियम तक पहुँचने का झूठा दावा किया।

सौरव गांगुली और जहीर खान की निगरानी में हुआ था ऑक्शन
रविवार को हुए इस ऑक्शन की निगरानी भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और जहीर खान ने की थी। इस लीग में लाखों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें कॉर्पोरेट कर्मचारी से लेकर बिजनेस प्रोफेशनल तक शामिल थे। हालांकि, आयोजकों ने दावा किया था कि इसमें 300 लोगों को चुना जाएगा, लेकिन सिर्फ 150 खिलाड़ियों की ही नीलामी हो पाई।
रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली पर सवाल।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और चयन में अनियमितताओं के चलते अब आयोजकों पर सवाल उठने लगे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों से शुल्क वसूलने के बाद भी सभी को सही तरीके से शामिल नहीं किया। कई रजिस्ट्रेंट्स का कहना है कि उनका नाम आखिरी लिस्ट में सही से शामिल तक नहीं किया गया।

क्या यह सिर्फ एक हादसा है, या फिर कोई बड़ा घोटाला है? यह सवाल अब सबकी जुबां पर है।
आगे क्या होगा?
यह देखना बाकी है कि आयोजक इस विवाद का समाधान किस तरह से करते हैं, और क्या वे रजिस्ट्रेशन शुल्क में हुई वसूली का हिसाब देंगे। फिलहाल, खिलाड़ियों और रजिस्ट्रेंट्स में गुस्सा बढ़ रहा है, और इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

रिपोर्ट: महमूद रिजवी, मुंबई

8
297 views

Comment