logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनहित की आवाज़ को मजबूती देने वाले पत्रकारों का जगवीर भाटी ने किया धन्यवाद

सिकंदराबाद क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं किसान हितों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित/प्रसारित करने के लिए मैं सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी के सहयोग से आमजन और किसानों की आवाज़ प्रशासन तक पहुँचती है, जिससे समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल संभव हो पाती है।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सदैव किसान, मजदूर और ग्रामीण जनता के हक़ की लड़ाई लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से लड़ती रहेगी। इस संघर्ष में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे आप सभी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभा रहे हैं।
हम भविष्य में भी इसी तरह आपके सहयोग की अपेक्षा करते हैं और आशा करते हैं कि जनहित की आवाज़ को आप यूँ ही मजबूती से उठाते रहेंगे।
आप सभी पत्रकार साथियों को पुनः बहुत-बहुत धन्यवाद।
— जगवीर भाटी
तहसील अध्यक्ष, सिकंदराबाद
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)

22
9531 views

Comment