logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलवर अलवर जिले के खो दरीबा में श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिवस नन्दोत्सव की भव्य धूम, भक्तिमय वातावरण में झूमे श्रद्धालु

अलवर

श्री खो दरीबा धाम में आयोजित पंडित दुर्वासा जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा के पाँचवें दिवस पर नन्दोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। बधाई गीतों, भजनों और जयकारों से पूरा पाण्डाल कृष्णमय हो उठा। श्रद्धालुओं की भावनाओं ने ऐसा दृश्य रचा मानो खो दरीबा स्वयं गोकुल बन गया हो।
नन्दोत्सव के पावन अवसर पर कथा स्थल पर देश-विदेश से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नेपाल की पूर्व प्रधानमंत्री सुशीला कार्की जी के साले साहब, मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध अभिनेता राजवीर शर्मा जी, जयपुर के प्रतिष्ठित पंडित गिर्राज प्रसाद जी बागड़ा (भाजपा), राजस्थान सरकार के वन मंत्री श्री संजय शर्मा जी, श्री दुर्गा शंकर शर्मा (मंडल अध्यक्ष, भाजपा जगतपुरा), आदरणीय संदीप चौधरी जी (सर्वश्रेष्ठ अध्यापक, उत्कर्ष जोधपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्रीमती बाला शर्मा (रेडियो आर्टिस्ट) द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, वहीं इंजीनियर मुरारी जी हरसाना के मनमोहक भक्ति नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्री गजराज सिंह जी (एसआई, पुलिस लाइन दौसा), गुरुजी के अनन्य शिष्य डॉ. सूरज जी (दौसा), प्रॉपर्टी जगत के दिग्गज आदरणीय विनय जैन जी (दौसा), महाराज श्री के सेवाभावी हनुमान दूत नरपत सिंह जी (दौसा) तथा आदरणीय गिरवर लाल जी (जयपुर) भी उपस्थित रहे।
कथा के दौरान महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि नन्दोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अहंकार त्याग कर प्रेम, भक्ति और सेवा को जीवन में अपनाने का संदेश देता है। जब श्रीकृष्ण हृदय में वास करते हैं, तो सुख, शांति और समृद्धि स्वतः जीवन में प्रवेश कर जाती है।
कार्यक्रम में देश-देशांतर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन, कीर्तन और जयकारों से संपूर्ण वातावरण देर तक भक्तिमय बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में गुरुजी के शिष्यों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

46
10142 views

Comment