logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन:बच्चों ने सांस्कृतिक झांकियां और देश भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं

कलान नगर के रामलीला मैदान में 'विराट हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने देश भक्तिमय सांस्कृतिक और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। सम्मेलन का आयोजन विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति कलान ने किया, जिसका संचालन अंश गुप्ता ने किया।

सम्मेलन का शुभारंभ विभाग सह सेवा प्रमुख एस.के. मिश्रा ने दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत सजीव झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। सीपीएस पब्लिक स्कूल अस्तौली के छात्रों ने फिल्म 'छावा' का एक दृश्य प्रस्तुत किया, जबकि वीआरवी स्कूल के छात्रों ने स्वागत कार्यक्रम पेश किया।

मुख्य अतिथि विभाग सह सेवा प्रमुख एस.के. मिश्रा और मातृशक्ति अध्यापन श्रद्धा सक्सेना ने हिंदू धर्म की संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक समरसता पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं से अपनी विरासत को संरक्षित करने और राष्ट्रहित में एकजुट रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम आगे बढ़ने के साथ ही रामलीला मैदान दर्शकों से भर गया। उपस्थित लोग सुंदर दृश्यों और धार्मिक गीतों पर झूमते हुए दिखाई दिए। आयोजन समिति ने सफल प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक संघ से दीपू गुप्ता, शक्ति जीत, रजत गुप्ता, सत्यम, रामसिंह (नगर खण्ड प्रचारक), अजय बजरंगी, कमलेश गुप्ता, अरविंद बसंती सहित कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे।

21
473 views

Comment