logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन का मामला रिपोर्ट विकास सियारिया

तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन का मामला
रिपोर्ट विकास सियारिया
नाले में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, हत्या या हादसा—जांच जारी
तहसील उदयपुरा अंतर्गत ग्राम चिकली में 32 वर्षीय युवक की नाले में लाश मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अनिल मेहरा पिता गोवर्धन मेहरा के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे अनिल मेहरा घर से यह कहकर निकला था कि वह उदयपुरा सब्जी लेने जा रहा है, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब रात करीब 8:30 बजे उसके मोबाइल पर कॉल किया तो फोन चालू मिला, लेकिन रात 10 बजे के बाद मोबाइल बंद हो गया।
रातभर परिजन अनिल की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उदयपुरा थाने के सामने बायपास रोड पर नाले में एक युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने उसकी पहचान अनिल मेहरा के रूप में की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक अनिल मेहरा के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या दुर्घटना। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है।

76
961 views

Comment