logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

'ऑपरेशन अंधकार' नशा तस्करों पर पुलिस व विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, 23 लाख का जुर्माना और लाखों की संपत्ति जब्त।

प्रतापगढ़, 09 फरवरी 2026 जिला पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन अंधकार' के तहत देवल्दी गांव में नशा तस्करों और बिजली चोरों के खिलाफ जोरदार एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 35 बिजली चोरी के वीसीआर बनाए गए, जिनका कुल जुर्माना 23 लाख 80 हजार रुपये वसूला गया।मौके से 27 सिंगल फेज अवैध ट्रांसफार्मर (कीमत करीब 15 लाख 39 हजार रुपये), 4 थ्री फेज अवैध ट्रांसफार्मर (कीमत करीब 3 लाख 26 हजार रुपये), 8 सिंगल फेज पानी मोटर और 950 मीटर अवैध केबल जब्त की गई। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 20 लाख से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान 10 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 126 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर 4 वाहन सीज कर लिए गए। यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त एसपी बलवीर सिंह, डीएसपी चंद्रशेखर पालीवाल और प्रोबेशनर आरपीएस शक्तिसिंह व राहुल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।अरनोद, हथुनिया, धो लापानी, प्रतापगढ़, देवगढ़, सा लमगढ़, सुहागपुरा, धमोतर, महिला थाना प्रतापगढ़, क्यूआरटी और कालिका महिला टीम (कुल 120 पुलिसकर्मी) के साथ विद्युत विभाग के अधीशासी अभियंता मिठ्ठालाल के नेतृत्व में 100 कर्मचारियों ने यह सफल कार्रवाई की। एसपी बी आदित्य ने कहा, "अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतत अभियान जारी रहेगा।"

20
910 views

Comment