शादी के बाद घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर पलटा डंपर, गिट्टी में दबी कार फिर भी नए जोड़े को नहीं आई खरोंच
हरियाणा के जींद से सामने आया है. यहां जींद के कैथल रोड फ्लाई ओवर के पास खड़ी एक गाड़ी पर गिट्टियों से भरा डंपर पलट गया. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस गाड़ी में नव-विवाहित जोड़ा जिसकी शादी बीती रात हुई थी, उसके सहित 5 लोग सवार थे. लेकिन गाड़ी के ड्राइवर को छोड़कर किसी को चोट नहीं पहुंची. वहीं घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने सभी कार सवार को बाहर निकाला और मौके से डंपर का ड्राइवर फरार हो गया.