logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भव्य कार्यक्रम के साथ बदलापुर के एनपीएस पब्लिक स्कूल का मनाया गया वार्षिकोत्सव

जौनपुर। जिले के बदलापुर नगर शाहगंज रोड स्थित एनपीएस पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सभी लोगों का मन मोह लिया। इनके द्वारा एकांकी, नाटक, प्रहसन, युगल गीत और सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतिया मनोरम रही तो दर्शकों ने हौसला बढ़ाते हुए तालियों से बच्चों को खुब उत्साहित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिव्यकांत शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति अध्यात्म और विज्ञान का अनूठा समन्वय थी। भारतीय शिक्षा का मूल आधार वेदों में निहित सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना रही है, जो संपूर्ण मानवता के कल्याण की कामना करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न होकर संस्कारयुक्त होनी चाहिए, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल राष्ट्र निर्माण ही नहीं, बल्कि विश्व कल्याण भी होना चाहिए। उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि शिक्षा में मानवता और विश्व कल्याण का भाव नहीं होगा, तो संघर्ष और विनाश निश्चित है। विद्यालयों को उन्होंने सामाजिक चेतना का केंद्र बताते हुए कहा कि शिक्षा से छात्र में यह समझ विकसित होनी चाहिए कि उसका ज्ञान समाज और राष्ट्र के लिए किस प्रकार उपयोगी है। विद्यालय और समाज के बीच आत्मीयता और एकात्मता आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि श्री रविन्द्र सिंह " ज्योति " के गानों ने सभी का मन मोह लिया
इस अवसर पर राम सहाय पांडेय, सीओ सुनील चंद्र तिवारी, प्रभारी निरीक्षक एसके शुक्ला, प्रभाकर चतुर्वेदी, उमेश चतुर्वेदी, विष्णुदत्त शुक्ल, अभिषेक सिंह, विवेक सिंह, मनोज गुप्ता , शैलेन्द्र सिंह ,राम सागर तिवारी, जया तिवारी, अनामिका सिंह, शबनम जहां, ऊषा ओझा ,विभा पांडे, महेश यादव सहित अन्य समस्त अध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यदेव सिंह ने की, जबकि संचालन अनुराग तिवारी व विद्यालय की छात्राओं ने किया। स्वागत पवन पाण्डेय एवं आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया।

3
227 views

Comment