logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BDO राकेश कुमार ₹50 हजार घूस लेते गिरफ्तार..

आमस से पत्रकार दीपक की रिपोर्ट :-
गया जी नगर प्रखंड में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, BDO राकेश कुमार ₹50 हजार घूस लेते गिरफ्तार
गया जी नगर प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BDO राकेश कुमार को ₹50,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई प्रखंड प्रमुख द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद निगरानी विभाग ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, BDO राकेश कुमार द्वारा कार्यालय में कार्य के निष्पादन के बदले लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। मामले से परेशान होकर प्रखंड प्रमुख ने निगरानी विभाग को इसकी लिखित सूचना दी, जिसके बाद जांच की गई और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
निगरानी टीम ने जैसे ही रिश्वत की राशि ली गई, वैसे ही कार्यालय में ही BDO को पकड़ लिया। इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल है और आम जनता में यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी।

35
337 views

Comment