logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत जी का चेन्नई भाजपा मुख्यालय में स्वागत


ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत जी का चेन्नई भाजपा मुख्यालय में स्वागत
उत्तर–दक्षिण संगठनात्मक समरसता एवं ओबीसी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमावत जी का चेन्नई भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत


भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र जी कुमावत अपने दो दिवसीय सामाजिक प्रवास के अंतर्गत चेन्नई पधारे। इस अवसर पर आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, तमिलनाडु स्टेट हेड ऑफिस (चेन्नई) में तमिलनाडु ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरा तिरुनावुक्करसु जी से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान ओबीसी समाज के सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। तमिलनाडु भाजपा कार्यालय में डॉ. महेन्द्र जी कुमावत का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस गरिमामय अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —श्री जयकुमार जी, जनरल सेक्रेट्री, चेन्नई ईस्ट श्री श्रवण कुमार जी, जिला सेक्रेट्री सोशल मीडिया इंचार्ज
श्री कन्हैयालाल जी, अध्यक्ष जांगिड़ समाज चेन्नई श्री हीरालाल जांगिड़, श्री राजेश जांगिड़ सहित अनेक समाजबंधु एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
डॉ. महेन्द्र जी कुमावत की यह यात्रा उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच सामाजिक व संगठनात्मक सेतु को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस कार्यक्रम से ओबीसी समाज में नई ऊर्जा, एकता और सकारात्मक संदेश का संचार हुआ।

1
35 views

Comment