logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विराट हिंदू सम्मेलन (गॉडविन बस्ती) हेतु भूमि पूजन संपन्न


विराट हिंदू सम्मेलन (गॉडविन बस्ती) हेतु भूमि पूजन संपन्न
मेरठ।
आज दिनांक 9 फरवरी 2026, प्रातः 10 बजे, आगामी 12 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन (गॉडविन बस्ती) के सफल आयोजन हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर दिनेश जी, सचिन जी, उम्मेद जी, धर्मकुमार जी, हेमलता जी,संदीप जी,ममता गोयल जी,धर्मपाल त्यागी जी, आचार्य बृजेश जोशी एवं अंकुश खन्ना उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने सम्मेलन की सफलता, समाज में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
भूमि पूजन के उपरांत वक्ताओं ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज को एक सूत्र में बाँधने तथा सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और स्थानीय नागरिकों में आयोजन को लेकर उत्साह का वातावरण है।
विराट हिंदू सम्मेलन दिनांक 12 फरवरी 2026 को गॉडविन बस्ती में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।
— जारीकर्ता
विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति
गॉडविन बस्ती, मेरठ

7
1653 views

Comment