logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरोगा की मौत एक रहस्य बड़ा सवाल हत्या या आत्महत्या

फोटो में सिर पर हाथ रखे दिख रहे शख्स दरोगा अजय गौड़ के छोटे भाई और सीनियर पी सी एस अधिकारी अरुण गौड़ हैं जो की झांसी में प्रशासनिक अधिकारी ए डी एम के पद पर तैनात हैं, उन्होंने पूरे मामले पर बार बार इस बिंदु पर संशय प्रकट किया
जो की आज की मीडिया की हेडलाइन बनी हुई है।
दो जगह एक ही बाइक, मौत पर रहस्य गहराया, दरोगा अजय कुमार की मौत को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है। पुलिस की थ्योरी और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दरोगा और उनकी बाइक दो अलग-अलग स्थानों पर देखे जाने की बात सामने आ रही है। सवाल यह है कि यदि दरोगा ने अयोध्या के पास बाइक खड़ी कर छलांग लगाई, तो उनकी बाइक बस्ती के अमहट घाट पर कैसे मिली। इस क्रम में घटनाओं का तालमेल नहीं बैठ रहा। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित रखा गया है और मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

11
390 views

Comment