logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुल्हन का जयमाल स्टेज पर हाई वोल्टेज ड्रामा, दूल्हे ने शादी करने से किया इन्कार

•जयमाला छोड़ भागा दूल्हा,बीटेक इंजीनियर के अरमानों का हुआ कत्ल•

संवाददाता : विजय अवस्थी

पाली(हरदोई) । शादी का मंडप सजा था, मेहमानों की भीड़ थी और हर तरफ खुशियों का माहौल था। लेकिन किसे पता था कि जिस स्टेज पर सात जन्मों के साथ की कसमें खाई जानी थीं, वहीं एक रिश्ता जुड़ने से पहले ही बिखर जाएगा। पाली के एक मैरिज लॉन में रविवार की रात जो हुआ, उसने सबको सन्न कर दिया।​शाहजहांपुर के देवहड़ा गांव से धूमधाम से बारात लेकर आए बीटेक शिक्षित दूल्हे भूपेंद्र सिंह की खुशियां उस वक्त काफूर हो गईं, जब जयमाला के लिए दुल्हन स्टेज पर आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेज पर चढ़ते ही दुल्हन ने ऐसी 'पागलपन' भरी हरकतें शुरू कर दीं कि दूल्हा ठिठक गया।
​दूल्हे को शक हुआ कि जिसे वह अपनी जीवनसंगिनी बनाने जा रहा है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिर क्या था? जयमाला का हार हाथ में ही रह गया और दूल्हे ने सरेआम शादी से इनकार कर दिया।
​"दुल्हन का व्यवहार सामान्य नहीं था। मुझे उसके मानसिक स्वास्थ्य पर शक हुआ, इसलिए मैंने तुरंत फैसला लिया।" — दूल्हे के पक्ष का दावा
​दुल्हन पक्ष ने आनन-फानन में सफाई दी कि लड़की को तेज बुखार है, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी और वह ऐसी हरकतें कर रही है। लेकिन इंजीनियर दूल्हा अपनी बात पर अड़ा रहा। मान-मनौव्वल का दौर चला, पंचायत बैठी, और बात रात 1:30 बजे पुलिस तक जा पहुंची।
​मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दूल्हे को समझाने की कोशिश की, लेकिन भूपेंद्र ने साफ कह दिया कि वह रिस्क नहीं लेगा। अंत में, सुबह 5 बजे एक अनोखा समझौता लिखित में हुआ,​15-20 दिन का अल्टीमेटम: अगर लड़की इतने दिनों में ठीक हो जाती है, तो दूल्हा फिर से बारात लाएगा। जब तक इस मामले का अंतिम फैसला पंचायत से नहीं होता, तब तक कोई भी पक्ष दूसरी जगह शादी की बात नहीं चलाएगा।
​लिखा-पढ़ी में सुलह: एसआई अतुल शर्मा की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने कागजी कार्रवाई की और अपनी सहमति दी।
​ सूरज की पहली किरण के साथ ही दूल्हा बिना दुल्हन के खाली हाथ वापस लौट गया। अब चर्चा इस बात की है कि क्या यह वाकई महज 'बुखार' का असर था या कोई छिपाया गया सच, जो जयमाला के वक्त सामने आ गया?

41
1631 views

Comment