logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शराब तस्कर सहित दो गिरफ्तार

रविवार की शाम को थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा के जोगी टोला में पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान एक शराब तस्कर को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही, पुलिस ने दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया.वहीं करबला बाजार से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लियाबड़हरिया. रविवार की शाम को थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा के जोगी टोला में पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान एक शराब तस्कर को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही, पुलिस ने दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया.वहीं करबला बाजार से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में एसआइ अमित कुमार शर्मा और एसआइ संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ कोइरीगांवा जोगीटोला में छापेमारी कर थाना क्षेत्र के करबला बाजार के शराब तस्कर रहीम अंसारी को 20 लीटर महुआ के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं जोगी टोला के भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया.जबकि करबला बाजार से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया गया. शराबियों की पहचान जीबीनगर थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर के विनय कुमार गुप्ता व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया के दिलशाद अली के रुप में हुई है.पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर और शराबियों को सोमवार को जेल भेज दिया है. गलत हरकत करने पर बुजुर्ग की पिटाई प्रतिनिधि,सीवान. स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार को बच्ची के साथ गलत हरकत करने करले का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. बच्ची के साथ कीमहिला ने बुजुर्ग को पकड़ लिया और शोर मचाने लगी. जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर बुजुर्ग की जांच करायी गयी वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है.

11
9900 views

Comment