logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपना घर आश्रम को विधायक कोष से मिली एंबुलेंस का लोकार्पण

कोटा के अपना घर आश्रम में लावारिस मानसिक विमंदित प्रभुजनों को अस्पताल इलाज के लिए लाने ले जाने के लिए विधायक संदीप शर्मा में विधायक कोष से एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई ।जिसका लोकार्पण विधायक शर्मा द्वारा अपना घर आश्रम में पूजा अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर किया ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम असहाय निराश्रित लोगों की सेवा में प्रदेश ही नहीं देश भर में अपनी अलग पहचान बना चुका है और इससे प्रेरित होकर अन्य संस्था में सेवा कार्यों में आगे आ रहे हैं ।राजस्थान सरकार भी अपना घर आश्रम का अनुसरण करते हुए प्रदेश के २१ शहरों में बेसहारा लोगों के लिए शेल्टर होम बनाने जा रही है ।
उन्होंने कहा कि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ,विकास के आयाम स्थापित करने से पूर्व हमारा मुख्य ध्येय पीड़ित ,वंचित लोगों की सेवा के साथ उन्हें आश्रय प्रदान करना होना चाहिए ।इस अवसर पर अपना घर के नर्सिंग स्टाफ की तरफ़ से उनकी सेवाओं को राजकीय सेवाओं में मान्यता दिलाने के लिए एक ज्ञापन भी दिया ।जिसपर विधायक शर्मा ने पूरा सहायोग करने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र मणि कौशिक,पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सेंगर ,सचिव पंकज रामानी,वित्त सचिव सतीश चंद्र गुप्ता ,सेवासमिति अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बर्थुनिया ,पूर्व अध्यक्ष रवि खंडेलवाल,महिला प्रमुख प्रतिभा शर्मा ,पूर्व पार्षद विवेक मित्तल,दिलीप नायक ,रेखा लखेरा,योगेश शर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता कमल जैन भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

11
534 views

Comment