logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आलमाइटी में छात्र-छात्राओं के आशीर्वाद समारोह का हुआ आयोजन

AIMA न्यूज एजेंसी बृजमनगंज/महाराजगंज
आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज बृजमनगंज में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बृजमनगंज राकेश जायसवाल ने कहा की छात्र और शिक्षक एक दूसरे के पूरक होते हैं। शिक्षक भले ही छात्रों को शिक्षित करते हैं लेकिन उन्हें अपने छात्रों से भी बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है।जहाँ एक तरफ वो उन्हें किताबी शिक्षा के साथ-साथ, अनुशासन और संस्कार का पाठ पढ़ाकर उन्हें समय का पाबंद और एक जिम्मेदार व्यक्ति बनाते हैं तो वही दूसरी तरफ छात्र अपनी शिक्षा, संस्कार और समझदारी का परिचय देते हुए सफलता प्राप्त करते हैं और अपने शिक्षकों का मान बढ़ाते हैं।विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कार ही सफलता का माध्यम है।
शिक्षा से तकनीक मिलती है और तकनीक से पावर।
शिक्षक, माता -पिता तथा अपने से बड़ों का सानिध्य तथा सलाह आपको हर मुसीबत से उबार सकती है।आप लोगों ने इस विद्यालय से जो शिक्षा व संस्कार प्राप्त किया है उसे अपने तक ही सीमित न रखें उसका प्रसार करें।ईश्वर आपको सदैव सही मार्ग दिखाए और आपका जीवन यश, कीर्ति और उपलब्धियों से भरा रहे।इस विद्या मंदिर के दरवाजे हमेशा ज्ञान बांटने को तत्पर है।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने कहा कि हमारी कामना है कि आप जहाँ भी जाएँ, अपने ज्ञान, संस्कार और परिश्रम से सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएँ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

162
3625 views

Comment