logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वैलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल

आज विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल बरनाला की कि एक अहम बैठक बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि वैलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता ,फुल्हड़वाजी हमारी बहनों के साथ छेड़खानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा बजरंग दल क्योंकि वैलेंटाइन डे का मतलब अश्लीलता फैलाना नहीं होता विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री नीलमणि समाधिया ने कहा कि प्यार करने का कोई एक दिन या सात दिन तय नहीं होते प्यार हम जिससे करते हैं उसे आजीवन निभाते हैं हम अपनी बहनों से प्यार करते हैं अपनी माता पिता से प्यार करते हैं हम अपने परिवार से प्यार करते हैं हम अपने धर्मपत्नी से भी प्यार करते हैं उसके लिए कोई एक दिन तय नहीं होता वैलेंटाइन डे के नाम से अश्लीलता फैलाना यह किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने प्रशासन से चेतावनी के तौर पर कहा कि वह प्रशासन सभी होटलों को चेक करें कि वेलेंटाइन डे वाले दिन होटल की बुकिंग इतनी क्यों होती है क्या कभी प्रशासन ने इतना ध्यान दिया कि सिर्फ वैलेंटाइन डे के दिन ही सारे होटल क्यों बुक होते हैं यह हमारे संस्कारों के खिलाफ है अगर ऐसा होता है कोई अश्लीलता फैलाता है या कॉलेज या स्कूल के बाहर हमारी बहनों को छेड़ता है तो प्रशासन उस पर ध्यान दें और प्रशासन सभी पार्कों में सभी कॉलेजों के बाहर सभी स्कूलों के बाहर और सभी रेस्टोरेंट के बाहर प्रशासन इस कड़ी निगाह रखे और बजरंग दल अपने तौर पर भी पूरी सुरक्षा रखेगा अंग कोई मनचला वैलेंटाइन डे के बहाने किसी लड़की को छेड़ते पकड़ा जाता है तो प्रशासन उसे पर सख्त कार्रवाई करें बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल वाली ने भी कहा कि बजरंग दल कभी भी अपने संस्कारों के बाहर नहीं जाता वह प्यार करने वालों के कभी खिलाफ नहीं है पर प्यार सिर्फ एक दिन का नहीं होता और प्यार के नाम से लड़कियों के साथ हमारी बहनों के साथ छेड़खानी या किसी भी प्रकार की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री तेजेंद्र पिंटा ने कहा के प्रशासन ऐसे मनचलो पर सख्त कार्रवाई करें ताकि वह हमारी बहन बेटियों को छेड़ने की हरकत ना करें और किसी भी प्रकार से शहर का माहौल खराब ना हो सके बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील करता है। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद् के जिला अध्यक्ष यशपाल शर्मा जी विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अर्चक मंदिर पुरोहित आचार्य श्रीनिवास जी जिला मंत्री प्रेम जी रायसर वाले जिला उपाध्यक्ष राजेश चीमा जी बजरंग दल का जिला सह संयोजक विमल कुमार, वैभव दुबे, प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।

16
225 views

Comment