logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार्यरत शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है

कार्यरत शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती हैUP Budget 2026-27: शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि, मेधावी बेटियों को स्कूटी.. चुनावी साल से पहले योगी सरकार के बजट में किसके लिए क्या-क्या?
Reported by:
अलाउद्दीन
Feb 10, 2026, 11:24
UP Budget 2026-27: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार 11 फ़रवरी को अपना 10वां पेश करेगी. चुनावी साल होने की वजह से सरकार अपने अधूरे वादों को इस बजट में पूरा करने की कोशिश करेगी. बताया जा रहा है कि बजट में शिक्षामित्रों औजर अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के लिए बजट में घोषणा हो सकती है. साथ ही मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने के वाडे को भी पूरा किया जा सकता है.
ख़बरें फटाफट
+ Follow usOn Google
ADVERTISEMENT
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह बजट काफी अहम माना जा रहा है. 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे. सूत्रों के अनुसार, यह बजट लगभग 9 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है, जो पिछले बजट से काफी बड़ा होगा. इस बजट में योगी सरकार मेधावी बेटियों के लिए स्कूटी के अपने वादे को पूरा कर सकती है. वहीं शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाने का भी फैसला ले सकती है.

UP Budget 2026: यूपी के बजट में क्या-क्या
ADVERTISEMENT
योगी सरकार के इस दसवें बजट में लोक निर्माण, सड़क, पुल, आवास, ग्रामीण विकास, परिवहन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है. सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत सामाजिक पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और अन्य लाभार्थी योजनाओं का बजट बढ़ाया जा सकता है. अवस्थापना सुविधाओं (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर भी भारी निवेश की उम्मीद है, ताकि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल हो सके.
मेधावी छात्राओं को स्कूटी का तोहफा
एक बड़ी घोषणा की संभावना है कि बीजेपी के चुनावी संकल्प पत्र में शामिल मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी योजना को इस चुनावी साल में पूरा किया जाएगा. पिछले बजट में इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन अब तक स्कूटियां वितरित नहीं हो पाई हैं. अब सरकार इस अधूरे वादे को पूरा करने की तैयारी में है, जिससे लाखों मेधावी बेटियों को लाभ मिलेगा और शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी.
शिक्षामित्रों का बढ़ सकता है मानदेय
संबंधित खबरें
शोक प्रस्ताव के साथ ही यूपी विधानसभा स्थगित, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

बड़े-बड़े सूरमा आए और चले गए.. अकबरुद्दीन की चुनौती पर सुरेश खन्ना का पलटवार

LIVE: यूपी विधानसभा में पेश हुआ आर्थिक सर्वे, प्रदेश की GDP 30 लाख करोड़ के पार

'योगी जी के नेतृत्व में होगा सबका विकास', बजट को लेकर अयोध्या की जनता उत्साहित

ADVERTISEMENT
इसके अलावा, शिक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने की चर्चा है. प्रदेश में कार्यरत शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है. वर्तमान में शिक्षा मित्रों को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 17-20 हजार रुपये तक किया जा सकता है. अनुदेशकों के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद मानदेय बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है, और बजट में इसका प्रावधान संभव है. इससे करीब 1.43 लाख शिक्षा मित्रों और हजारों अनुदेशकों को

17
940 views

Comment