logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की स्मृति में शोक सभा स्व. अखिलेश मेहरोत्रा को वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ। सेवानिव

पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की स्मृति में शोक सभा
स्व. अखिलेश मेहरोत्रा को वरिष्ठ अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा के दुःखद निधन पर उनकी पुण्य स्मृति में पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत अधिकारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. अखिलेश मेहरोत्रा के सेवाकाल को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। स्व. मेहरोत्रा का वर्ष 1976 में प्रांतीय पुलिस सेवा में चयन हुआ तथा वर्ष 1993 में भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए। इसके उपरांत उन्होंने प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए पुलिस विभाग को सशक्त और गौरवान्वित किया।

लगभग 32 वर्षों से अधिक के सेवाकाल के दौरान उन्होंने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

शोक सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

19
5944 views

Comment