logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर विधायक पल्लवी पटेल का जोरदार विरोध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एक्ट को लागू करने तथा SC, ST, OBC एवं दलित समुदाय के शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की विधायक आदरणीय पल्लवी पटेल के नेतृत्व में एक जोरदार जनरैली और विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।
रैली के दौरान विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि यूजीसी एक्ट लागू न होने से सबसे अधिक नुकसान दलित, पिछड़े और वंचित समाज के छात्रों को हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शिक्षा नीतियाँ सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों के खिलाफ हैं और शिक्षा को आम जनता से दूर किया जा रहा है।
रैली जैसे ही निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ी, पुलिस प्रशासन ने सख़्त कार्रवाई करते हुए रैली को रोक दिया। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया। पुलिस की कार्रवाई के कारण कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई और अंततः रैली का दमन कर दिया गया।
पुलिस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक पल्लवी पटेल ने कहा,
“यह लड़ाई केवल यूजीसी एक्ट की नहीं है, बल्कि SC-ST-OBC और दलित समाज के बच्चों के भविष्य की है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाना संविधान की भावना के खिलाफ है।”
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि
यूजीसी एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए
SC, ST, OBC एवं दलित छात्रों के शैक्षणिक अधिकार सुरक्षित किए जाएँ
शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया

23
4618 views

Comment