logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारातियों से भरी बस डंपर से टकराई,15 घायल 11 की हालत गंभीर

संवाददाता : विजय अवस्थी

हरदोई। जनपद के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर हाईवे पर बेहटा गोकुल गांव के पास बारातियों को लेकर जा रही एक निजी बस ने आगे चल रहे धीमी रफ्तार डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार लोग सीटों से उछलकर नीचे गिर पड़े और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
बारात अरवल थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बहेरा गांव जा रही थी। बस में 40 से 45 बाराती सवार थे। शादी की खुशियों से भरी यह बस रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई।

इस दुर्घटना में करीब 15 बाराती घायल हुए हैं, जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया,जहां उनका इलाज जारी है।डॉक्टरों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है।
बताया गया कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।फिलहाल घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।

43
1486 views

Comment