logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश महराजगंज नौतनवा अड्डा बाजार में रास्ता जाम संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सड़क जाम

उत्तर प्रदेश महराजगंज नौतनवा अड्डा बाजार में रास्ता जाम संदिग्ध ज्वेलरी व्यापारी अजय वर्मा की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सड़क जाम कर धरने पर बैठे लोग
साफ खुलासे की मांग पर अड़े ग्रामीण

निर्माणाधीन राइस मिल के पास मिले शव को लेकर परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है प्रदर्शनकारियों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ मना कर दिया है उनकी मांग है कि जिले के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए और मामले का तत्काल व निष्पक्ष खुलासा किया जाए

ठप हुआ यातायात

प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों को बेनकाब नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटा है

29
1916 views

Comment