logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेंहदार महोत्सव व महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क


मेंहदार महोत्सव एवं महाशिवरात्रि के शुभ अवसर को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के वरीय पदाधिकारियों ने मेंहदार मंदिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासनिक तैयारियों
का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा
मिले। जिलाधिकारी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने यातायात सुचारू रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

5
448 views

Comment