logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देहरादून में बदमाशों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ll

राजधानी देहरादून से राम गौड़ की ताजा रिपोर्ट ll
राजधानी देहरादून में सोमवार दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड क्षेत्र के आसपास की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक थे।
अर्जुन शर्मा, कर्नल आर.सी. शर्मा के बेटे थे और आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन शर्मा परेड ग्राउंड में लॉन टेनिस खेलने आए थे। खेल समाप्त करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, उसी दौरान स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

गोली सीधे सीने (चेस्ट) में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक अर्जुन शर्मा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। इस वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

5
708 views

Comment