logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के बजट में गरीबों के लिए क्या

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में योगी सरकार का 10वां बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने तीन शायरियां भी पढ़ी. सुरेश खन्ना ने शायराना अंदाज में न सिर्फ सरकार बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है, चाहे कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण हो, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार हो, औद्योगिक निवेश हो, रोजगार सृजन हो, महिलाओं का सशक्तीकरण हो, युवाओं का कौशल संवर्धन हो, किसानों की खुशहाली हो, गरीबी उन्मूलन हो. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं
सुरेश खन्ना ने यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया. उन्होंने 9.12 लाख हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 20 हजार हो गई है. योगी सरकार में 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है. यह बजट योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है, क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं.

18
653 views

Comment