logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कब्रिस्तान के रास्ते के लिए ग्रामवासियों का प्रदर्शन _ सरफराज इदरीशी

नगर क्षेत्र के निकटवर्ती गाँव सैला में कब्रिस्तान जाने वाला रास्ता जर्जर और - खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाँव वासियों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस - समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों का कहना - है कि गाँव में दूसरे नम्बर का नया - कब्रिस्तान है, जहाँ अंतिम संस्कार के - अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। वहाँ तक जाने वाला रास्ता करीब 100 से 120 मीटर लंबा है, जो लंबे समय से टूट-फूट और कीचड़युक्त हालत में पड़ा हुआ है। शव यात्रा के समय ग्रामीणों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, क्योंकि कब्रिस्तान तक पहुँचने के लिए कोई दूसरा मार्ग उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए सांसद चन्द्रशेखर आजाद और विधायक रामअवतार सैनी को पत्र लिखकर रास्ते का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही रास्ते की मरम्मत नहीं कराई गई, तो उन्हें और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मौजूद रहे मास्टर अय्यूब, ताहिर, सरफराज इदरीशी, ASP कार्यकर्ता मैहसर, नईम अंसारी, शाकिर, bjp कार्यकर्ता अनीस अहमद, जाकिर सुहेल, निजामुद्दीन, मास्टर कलवा अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, फारुख खा साहब ।

0
41 views

Comment