logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांग्रेस ने बजट को निराशाजनक बताया, कहा- नहीं है राहत बचत बढ़त का विजन

Aima
राजकुमार कुशवाहा
सांगोद ब्लॉक सवांददाता

सांगोद- ब्लॉक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजस्थान का बजट प्रस्तुत करने पर निराशा जताई है। उनका कहना है कि इस बजट से जनता को बहुत उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हुईं।

देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका ने कहा कि इस बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, छोटे दुकानदारों, मध्यम वर्ग, दलित वर्ग मजदूर वर्ग को निराशा ही हाथ लगी है। उनके उत्थान के लिए बजट में कुछ खास नहीं है।

बजट में घरेलू बिजली की दरें कम नहीं की गई, किसानों को एमएसपी देने का जिक्र नहीं, महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, सांगोद की गोण कृषि उपज मंडी को चालू करने के बारे में कोई उपाय नहीं किया गया, किसान कर्ज माफी के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई।

सांगोद में आरटीओ कार्यालय की शाखा खोलने, सांगोद अस्पताल को जिला अस्पताल घोषित करने, महिला रोग विशेषज्ञ एवं सोनोग्राफी चिकित्सक, जनरल फिजिशियन की मांग पूरी नहीं हुई। अस्पताल में डायलिसिस मशीन भी बंद पड़ी हुई है।

सांगोद में बड़ा उद्योग (फैक्ट्री) खोलने की मांग भी पूरी नहीं हुई, उजाड़ नदी के किनारे बने रिवर फ्रंट के द्वितीय फेज का बजट जारी नहीं किया गया, बोरदा टोल को पालिका क्षेत्र के लोगों के लिए फ्री करने की मांग पूरी नहीं हुई।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि इस बजट में राहत बचत बढ़त का विजन देखने को नहीं मिला, जिससे लोगों में निराशा है। कुल मिलाकर यह बजट सभी वर्गों के लिए निराशाजनक है।

37
6163 views

Comment