नानपारा में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक
शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – एसडीएम मोनालिसा जौहरी
नानपारा (बहराइच)। आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए थाना नानपारा कोतवाली में एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्य, प्रधान और क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल हुए।
एसडीएम ने निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, 24×7 गश्त और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई जाए। अफवाह फैलाने वालों व शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बिना अनुमति जुलूस व आयोजनों की इजाजत नहीं दी जाएगी।
बैठक में सीओ नानपारा पहुँप सिंह, कोतवाल राजनाथ सिंह समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।