logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह ठाकुर 14फरवरी को सराहा में, करोड़ो रूपये कि क्षेत्रवासियों को देंगे सौगात

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह आगामी 14फ़रवरी क़ो सराहा आ रहे है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा जोर शोर से तैयारियां चल रही है l इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने यहां प्रेस क़ो दिए एक बयान मे बताया कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से पछाद वासियों क़ो करोड़ो रूपये कि सौगात मिलने वाली है जो क्षेत्र मे विकासात्मक कार्यों क़ो अम्लीजामा पहनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी l उन्होंने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या मे 14 तारीख क़ो सराहा के कुश्ती ग्राउंड मे आने की अपील की है जहाँ पर मुख्यमंत्री आम जनता से रूबरू होंगे l

31
628 views

Comment