महात्मा गाँधी गवर्नमेंट स्कुल (अंग्रेजी माध्यम ) में साइकिल वितरण व मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न
महात्मा गाँधी गवर्नमेंट स्कुल सातलखेडी खान में कक्षा 9 की छात्राओ को साइकिले वितरित की गयी ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शांति बाई ठेकेदार पूर्व सरपंच एव भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुकेत ,विशिष्ट अतिथि के रूप में सुषमा गोठवाल सरपंच सातलखेड़ी, SDMC विधायक प्रतिनिधि राकेश वर्मा,मुकेश गोठवाल,
विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
उप प्रधानाचार्य जोधराज गोचर ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से 22 छात्राये लाभान्वित हुयी है।
साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को साइकिल मिलने पर बधाई देते हुए सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय में नव निर्मित मंदिर में स्थानीय विधालय के स्टाफ के सहयोग से माँ सरस्वती की मूर्ति की स्थापना भी की गयी ।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य महेन्द्र गौतम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में स्थानीय विधालय के स्टाफ सदस्य पूजा अहीर,
नीलम मेहरा,रानू कुमारी ,कपिल पाटीदार, प्रेमकुमार ,ललित कुमार, कालूलाल मीणा ,पवन शर्मा,अमृतलाल आदि उपस्थित रहे।
मंच संचालन पायल गौतम द्वारा किया गया।