वार्ड नम्बर 35 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी बबलू दास ने पहले चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन
देवघर।
देवघर, धनंजय कुमार
देवघर।
नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या 35 से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी बबलू दास ने अपने वार्ड में पहले चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यालय का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया, जिसके बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बबलू दास ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यालय जनता की सेवा और संवाद का केंद्र बनेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वार्ड के समग्र विकास के लिए वे पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
बबलू दास ने कहा कि उनकी प्राथमिकता साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट एवं मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। वहीं समर्थकों ने भी उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और जोश साफ तौर पर देखने को मिला।