मछली मंडी के सामने इको वैन व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु व अन्य घायल होने के संबंध में।
*मीडिया अपडेट*
*थाना* - दुबग्गा
*विषय* – मछली मंडी के सामने इको वैन व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु व अन्य घायल होने के संबंध में।
*विवरण* –
दिनांक 10/11.02.2026 की रात्रि को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई कि मछली मंडी के सामने इको वैन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली के मध्य सड़क दुर्घटना हो गई है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा एवं घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की गई। मौके पर ज्ञात हुआ कि इको वैन संख्या UP77Q1222, जो मछली से भरी हुई थी, को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे इको वैन में सवार निम्न व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए –
01-संजय सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, उम्र करीब 27 वर्ष
02-पप्पू कश्यप पुत्र छोटा, उम्र करीब 60 वर्ष
03-हर्ष सिंह पुत्र पप्पू सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष
04-पप्पू सिंह पुत्र रामजीत सिंह, उम्र करीब 50 वर्ष
*निवासीगण मैथा, जनपद कानपुर देहात*
घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर भेजा गया, *जहां उपचार के दौरान संजय सिंह उपरोक्त की मृत्यु हो गई।* हर्ष सिंह उपरोक्त को उनके परिजनों द्वारा ट्रामा सेन्टर से वेदांत अस्पातल ले जाया गया जो वेंटिलेटर पर तथा शेष दोनों व्यक्तियों का ट्रामा सेन्टर में उपचार चल रहा है। परिजन अस्पताल में मौजूद हैं।
पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों की उपस्थिति में पंचायतनामा की कार्यवाही कर नियमानुसार पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।
दुर्घटना के उपरांत ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। दोनों वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।