logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोतवाली नानपारा परिसर में आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सकुशल संपन्न हुई

बहराइच जनपद के कोतवाली नानपारा परिसर में आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सकुशल संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने की।
बैठक में क्षेत्राधिकारी पहुंप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे।
अधिकारियों ने सभी से गाइडलाइन और परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाने, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति नए तरीके से जुलूस या यात्रा निकालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह कोतवाल ने जब से अपना कार्यभार संभाला है हमारे नानपारा की मुख बिंदुओं की देखरेख करते हुए चौक चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती सुधार किए गए हैं नानपारा वासी कोतवाल राजनाथ सिंह के कार्य शैली से काफी प्रभावित हुए हैं
प्रशासन ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान कराया जा सके।
अधिकारियों ने गंगा-जमुनी तहजीब के साथ प्रेम और सद्भाव से त्योहार मनाने की शुभकामनाएं भी दीं।

भारत न्यूज चैनल खास रिपोर्ट चीफ़ एडिटर अब्दुल नासिर नानपारा
चैनल को लाईक करे सब्सक्राइब करें बैल आइकन जरूर दबाए

7
1190 views

Comment