logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तटबंध निर्माण की मांग को लेकर कड़हर से निकली विशाल जन चेतना पदयात्रा, हजारों लोग हुए शामिल



अमृतपुर/कड़हर।
तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के आह्वान पर तटबंध निर्माण की मांग को लेकर कड़हर से विशाल जन चेतना पदयात्रा के प्रथम दिवस का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीणों, किसानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि पांचाल घाट से कड़हर तक तथा ढाई घाट से अटेना घाट तक तटबंध निर्माण की मांग को लेकर लगातार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर क्षेत्र की जनता को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। यदि शीघ्र तटबंध निर्माण की घोषणा नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हित के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने कहा कि लाखों लोगों के भविष्य और सुरक्षा से जुड़ा यह अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा है। इस अभियान में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। समाजसेवी केशव भान साध ने कहा कि प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से क्षेत्र के घर, मकान और खेत-खलिहान प्रभावित होते हैं। शासन को शीघ्र तटबंध निर्माण की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडे ने जनप्रतिनिधियों पर जनपद के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधान अखिलेश तिवारी ने कहा कि बाढ़ के समय क्षेत्र की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, इसके बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं की जा रही है।
कड़हर से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा भरेपुर, परम नगर, सारी सेवासी, गोरखपुर का बारा खेड़ा, अंतर अर्जुनपुर और सलेमपुर होते हुए भरखा में प्रथम दिवस के विश्राम के साथ संपन्न हुई। यात्रा में राजीव प्रताप सिंह टिल्लू, उपेंद्र सिंह यादव, रामवीर शुक्ला, कमलेश पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा, अखिलेश तोमर, विपिन तिवारी, अनूप मिश्रा, शरद अग्निहोत्री, राजा मिश्रा, पंकज राठौर, निश्चित दुबे, विष्णु मिश्रा, अंकित तिवारी, सावन मिश्रा, अनिल कश्यप, रामनिवास सिंह, जागेश्वर सिंह, अमरीश जी महाराज, दिनेश राजपूत, सतीश दीक्षित, स्वदेश त्रिवेदी, गोविंद त्रिवेदी, स्वामी बृजेश अग्निहोत्री, दीपू तिवारी, अनुपम रस्तोगी, राम बिहारी वाजपेई, राजपाल, प्रिंस शुक्ला, हनी तिवारी, आदिल खान, शान खान, सोनी शुक्ला, डॉ. नावेद अंसारी, सीता भदोरिया, नेहा शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, सुनील शुक्ला, संजीव अग्निहोत्री, हरिहर सिंह, रजत प्रधान, अरुण सिंह सोमवंशी, मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
यात्रा के संयोजक भईयन मिश्रा ने बताया कि दूसरे दिन गुरुवार प्रातः 10 भरखा चौराहा से अमृतपुर के लिए प्रस्थान किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमृतपुर को सौंपा जाएगा।

20
2081 views

Comment