logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मामूली देरी पर स्कूल में नो-एंट्री, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कोरबा में विद्यालयों की सख्ती को लेकर अभिभावकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल, कोसाबादी की एक गंभीर लापरवाही सामने आई, जहां मात्र 1 से 5 मिनट की देरी से पहुंचे विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया और बाहर ही खड़ा रखा गया।
“जन-जन की आवाज” के माध्यम से यह मुद्दा उठाया जा रहा है कि पूरे वर्षभर की मेहनत और पढ़ाई को महज कुछ मिनटों की देरी के कारण प्रभावित करना उचित नहीं है। अनुशासन आवश्यक है, परंतु शिक्षा संस्थानों में मानवीय संवेदनशीलता और विद्यार्थियों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
कलेक्टर महोदय एवं जिला शिक्षा अधिकारी से निवेदन है कि वे इस विषय पर विशेष ध्यान देते हुए निर्मला स्कूल सहित जिले के सभी विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश जारी करें कि 1–2 या 5 मिनट की देरी के कारण किसी भी छात्र-छात्रा को शिक्षा से वंचित न किया जाए। बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो, यह सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

6
4402 views

Comment