logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपना दल (सोनेलाल) ने किया ज़ोन स्तर तक संगठन विस्तार


भोजीपुरा, दिनांक 12 फरवरी 2026।
120 भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण ज़ोन बैठक आज सुंदर गोटिया स्थित डॉ. ठाकुर दास जी के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़ोन अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह सागर जी ने की।
बैठक में मुख्य रूप से माननीय जिला सचिव एवं सह-प्रभारी इंजीनियर मनीष कुमार जी, जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मंच) श्री शकील अहमद जी, जिला महासचिव एवं जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 22 श्री मनोज गंगवार जी तथा भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष श्री रामकृष्ण गंगवार जी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर विशेष रणनीतिक मंथन किया गया तथा ज़ोन स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं एवं आमजन को अवगत कराया गया। साथ ही बताया गया कि बहिन जी सड़क से लेकर संसद तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही हैं। बैठक के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष एवं ग्राम ईसापुर के प्रधान प्रत्याशी श्री नदीम रब्बानी, विधानसभा महासचिव एवं जिला पंचायत वार्ड संख्या 20 के प्रत्याशी श्री नरपत कश्यप, विधानसभा सचिव श्री जितेंद्र गंगवार, श्री प्रवेश सलमानी, जिला मीडिया सचिव (युवा मंच) श्री प्रभाग कश्यप, सेक्टर अध्यक्ष एवं जिला पंचायत वार्ड संख्या 26 के प्रत्याशी श्री गेंदन लाल मौर्य, विधानसभा महासचिव एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्री प्रेम शंकर गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष (अनुसूचित जाति) डॉ. हर प्रसाद सागर तथा अपना दल (एस) के कार्यकर्ता श्री फकीरचंद कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। उपस्थित जनसमूह ने सभी प्रत्याशियों को आशीर्वाद देते हुए आगामी चुनाव में विजय दिलाने का पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

प्रभाग कश्यप
जिला मीडिया सचिव (युवा मंच)
अपना दल (एस), बरेली

46
983 views

Comment