logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब के लुधियाना से जनपद बलिया के रसड़ा के लिए चली लड़की बीच में लापता

*पंजाब के लुधियाना से जनपद बलिया के रसड़ा के लिए चली लड़की बीच में लापता

*रसड़ा .....बलिया..... उत्तर प्रदेश*

जनपद बलिया के नगरा थाना अंतर्गत चंद्रवार दुगौली निवासिनी विद्यावती देवी पत्नी स्व० हरिन्दर राजभर ने जीआरपी बलिया को लिखित तहरीर दे करके बताया है की उसकी लड़की कुमारी बन्दना लगभग २ वर्ष से लुधियाना में रहकर किसी कम्पनी में काम करती थी, वह अकेले लुधियाना से कई बार आ जा चुकी है। घर में शादी पड़ने की वजह से बीते 09 फरवरी 2026 को सरजू यमुना एक्सप्रेस से रसडा के लिए आरक्षित टिकट कराकर के कुमारी बन्दना रसड़ा आ रही थी, जो अब तक घर नहीं पहुची है।

कुमारी बन्दना का मोबाइल न० 8557887090 है, जो स्विच ऑफ बता रहा है। काफी खोजबीन करने के बाद भी अब तक कही पता नहीं चल सका है जिससे हम परिवारीजन काफी परेशान हैं। पीड़ित विद्यार्थी देवी ने जीआरपी से कुमारी वंदना की तत्काल खोजबीन किए जाने की याचना की है। उसने पुलिस से निवेदन किया है कि लड़की की सूचना मिलने पर उसके मोबाइल मोबाइल न० 9565763389 पर तत्काल सूचित करें।

37
1238 views

Comment