logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गारू : पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी अमीन मुनिदेव सिंह

गारू : पलामू प्रमंडलीय एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी अमीन मुनिदेव सिंह को वादी से 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी ने एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन संबंधित कार्य के निष्पादन के एवज में अमीन द्वारा 7,000 रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में ही आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया।

9
205 views

Comment