logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रक्तदान महादान : आलियाबाद में मानवता की मिसाल मदद फाउंडेशन के शिविर में उमड़ा जनसहयोग, 65 यूनिट रक्त संग्रहित

आलियाबाद (बाराबंकी)।
इस्लाम मानवता की भलाई और जीवन की सुरक्षा की शिक्षा देता है। जिसने एक जान बचाई, उसने पूरी मानवता को बचाया। इसलिए रक्तदान कर किसी की जान बचाना अत्यंत पुण्य का कार्य है।
यह बातें एसपी नेता व पूर्व विधायक रुदौली सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रश्दी मियां ने कहीं। वह आलियाबाद में मदद फाउंडेशन और मेडवेदिक हेल्थ केयर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
मदद फाउंडेशन के चेयरमैन सैय्यद अब्दुल मुजीब ने कहा कि अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की सहायता करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सामान्यतः 18 से 60 वर्ष तक का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। अतः यह सच्चे अर्थों में मानव सेवा है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।
रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 65 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी मदद साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान इमरान अलीयाबादी, अजीम अलीयाबादी, नूर ऐन, चमन वली और वफा अलीयाबादी ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कौसर हुसैन खां, शान मोहम्मद शानू, पूर्व प्रधान सुल्तान उल्लाह, मोहम्मद साद खां, इम्तियाज अहमद एडवोकेट, इफ्तिखार अहमद प्रधान, मौलाना इब्राहिम नदवी, नायाब मलिक, हाफिज राहत उल्लाह, मोहम्मद खालिद खां, अरसलान अहमद, शहाब खालिद, मलिक फैज उल्लाह सहित मेडवेदिक हेल्थ केयर की पूरी टीम उपस्थित रही।

61
505 views

Comment