logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोशिश संस्था ने किया नुक्कड़ नाटक "हमे भारतीय संस्कृति पर नाज़ है

*कोशिश समाजिक संगठन, मेरठ*

मेरठ - *नुक्कड़ नाटक :* *"हमें भारतीय संस्कृति पर नाज़ है"* का मंचन किया गया। बच्चा पार्क पर कोशिश संगठन के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। संगठन के अध्यक्ष अजय सेठी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश के युवाओं से कहा कि वे वेलेन्टाईन वीक को प्यार के इजहार के दिन मानकर गलत दिशा में बढ़ रहे है। संत वैलंटाइन के विचारों के भारत मे मायने ही बदल गये हैं। युवाओं को अपने पर्वो का ज्ञान नही है लेकिन वेलेन्टाईन वीक के बारे में पूरा ज्ञान है। विदेशी संस्कृति के प्रभाव के कारण ही देश में यौन शोषण, बलत्कार की घटनायें बढ़ रही है। शादी जैसे पवित्र रिशतें में दरार आ रही है। प्रेम उत्सव के इस जुनून के पीछे टी०वी० चैनलो ओर एफ एम रेडियों की अहम भमिका है। टी0वी0 चैनलों पर जिस तरह से वेलेन्टाईन डे का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उसके चलते इसके संक्रमण से बच पाना मुशकिल है। जब कुसंस्कार मन मे पैदा होंगे तो गलत दृष्टिकोण हो ही जायेगा विदेशी संस्कृति का बढ़ता प्रभाव युवाओं को दल-दल में धकेल रहा है। टेडि डे, रोज डे, चाकलेट डे ओर अन्य डे युवाओं को याद होगये है। अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि युवा पीढी को वैलेंटाइन डे मनाने से रोकें।और भारतीय संस्कृति का ज्ञान दे । नाटक मे मुख्य भूमिका रंग कर्मी अजय सेठी, करन कामरा, सोनू प्रजापति ने निभाई
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विनीत जैन, सम्राट वर्मा, मनोहर गुरनानी, उमेश सिंघल जयदीप आदि उपस्थित रहे

11
517 views

Comment