logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी!

विधायक की धमकी पर एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन का रुख सख्त, अपूर्वा चौधरी की अध्यक्षता में एसोसिएशन ने आकाश गौड़ मामले में 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया!

गाजियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर पत्रकार आकाश गौड़ को जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज का गंभीर आरोप लगा है। पत्रकार आकाश गौड़ ने एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के माध्यम से गाजियाबाद पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है।

आकाश गौड़ ने पुलिस आयुक्त को बताया कि , 10 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8:43 बजे लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुझको व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मेरे द्वारा प्रकाशित एक खबर पर अश्लील गालियां देते हुए कहा, "मैं अभी लखनऊ हूं, आते ही तुझे मार दूंगा, तुझे जहां भागकर जान बचानी है, बचा ले।" यह धमकी न केवल आकाश गौड़, बल्कि उनके परिवार के लिए भी बड़ा खतरा बताई जा रही है।

अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी ने बताया कि आकाश गौड़ पिछले 15 वर्षों से गाजियाबाद में निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते आए हैं। नंदकिशोर गुर्जर पहले भी कई पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों पर हमले, मारपीट और धमकियों के आरोपों में घिर चुके हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के अंदर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो एसोसिएशन पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक आंदोलन करने को मजबूर होगा।
पुलिस आयुक्त ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसे विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जा रहा है।
स्थानीय पत्रकारों और संगठनों ने इसकी निंदा की है और प्रेस की आजादी पर हमले को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। आगे की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

9
388 views

Comment